मंझनपुर: रंजिश के चलते 6 साल के बच्चे को रिश्तेदारों ने अगियौना के दलदली तालाब में गाड़ा, शिकायत पर पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
रविवार को अगियौना गाँव का रहने वाला महेंदर अपने परिवार के साथ थाना करारी गया था उसने एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके छ साल के बच्चे को रिश्तेदारों ने मारकर दलदली तालाब में गाड़ दिया था।उसने कहा कि दबाव बनाकर बच्चे का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।अपने ही रिश्तेदारों पर रंजिशन बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।