मंझनपुर: लोकसभा उम्मीदवार छेद्दु के साथ हुई अभद्रता मामले में एएसपी ने सीओ सत्येंद्र तिवारी को दे दी क्लीन चिट
मंझनपुर कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान बृहस्पतिवार को लोकसभा के निर्दलीय उम्मीदवार छेद्दु चमार के साथ सदर सीओ सत्येंद्र तिवारी ने अभद्रता की थी।सीओ ने धक्का देकर कहा था तेरी अवकात है।निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन अधिकारी से जवाब तलब किया था।एसपी ने एएसपी को सुपुर्द किया था।शनिवार को एएसपी ने आचार संहिता उल्लंघन बताकर सीओ को सही ठहराते हुए क्लीन चिट दे दिया है।