कैराना: कांधला पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत महिला तस्कर को किया गिरफ्तार, ₹22 लाख की स्मैक बरामद
सहारनपुर डीआईजी की ओर से मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है। शनिवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार वर्मा की टीम ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से लगभग 22 लाख रुपए की कीमत अवैध स्मैक बरामद हुई है।