कांके: रांची सहित आसपास के इलाकों में हो रही झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
Kanke, Ranchi | Jun 25, 2026 रांची सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह करीब 12 बजे से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। बता दें कि घने बादलों के कारण दिन में अंधेरा छा गया। कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही वज्रपात, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की थी।