सोमवार को किसान जितेंद्र वर्मा धान मंडी में धान बेचने आये थे, जितेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि उनसे धान की तौल के लिए रुपए की मांग की गई जिस पर विवाद होने लगा, इसी बीच संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक परमिंदर सिंह सिद्धू मंडी पहुंचे और वहां मौजूद क्रय केंद्रों के कर्मचारियों पर किसानों से धान की तौलाई के रुपए मांगने का लगाया आरोप और किया हंगामा।