आगरा: वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन जिलाधिकारी ने ट्रेज़री पहुंचकर लंबित बिलों और भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा कराई
Agra, Agra | Mar 31, 2026 वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचे और सभी विभागों के लंबित बिलों, भुगतान व वित्तीय समापन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी औपचारिकताएं समय से पूरी कर लंबित भुगतान निपटाए जाएं, ताकि वित्तीय वर्ष का समापन सुचारु रूप से हो सके।