सांगानेर: जयपुर की बजाज नगर थाना पुलिस ने अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर कैफे मैनेजर को गिरफ्तार किया, विभिन्न फ्लेवर किए ज़ब्त
जयपुर की बजाज नगर थाना पुलिस ने अवैध हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में संचालित मर्करी कैफे हुक्का बार पर बीती रात छापा मारा। वहीं पुलिस ने मौके पर अवैध रूप से हुक्का परोसते पाए जाने पर कैफे मैनेजर विनय अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। वही अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।