खरगोन शहर के बिस्टान नाका क्षेत्र में मंगलवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में स्थानीय नागरिकों ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान युवाओं और आमजनों में भारी उत्साह देखने को मिला, जिसके परिणामस्वरूप कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।