प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल एवं यशस्वी 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित डॉ. पी.सी. निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, महादेवा रोड, आरा में भव्य आरती एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं सामूहिक आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के सचिव सत्यप्रकाश एवं निदेशक डॉ. विकास कुमार ने भाजपा प्रदेश मंत्री सुषमा साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गाराज तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष विभू जैन को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया
Arrah, Bhojpur | Jun 10, 2026