बिस्फी: बिस्फी प्रखंड के औसी में पति ने पत्नी की हत्या की, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
बेनीपट्टी अनुमंडल के बिस्फी प्रखंड के औंसी थाना क्षेत्र के औंसी बिचला टोल में एक बहशी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।हत्यारे पति सिकन्दर मेहता को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। घटना रविवार शाम पांच बजे की है। औसी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस घटना कि जाँच पड़ताल में जुट गयी।