मोहड़ा प्रखंड के ऐतिहासिक स्थल तपोवन में बुधवार को एक दिवसीय महोत्सव का आयोजन होना है। इसकी तैयारी में जुटे हैं अधिकारी। इसकी जानकारी देते हुए मोहड़ा बीडीओ मुकेश कुमार यादव ने बताया कि यह महोत्सव जिला प्रशासन गया एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है । जो एकदिवसीय होता है। लेकिन यहां तीन दिवसीय मेला का आयोजन होता है।