चंदौसी: गांव जैरोई हयात नगर में समाजवादी पार्टी के उमेश चंद्र दिवाकर ने पीडीए चौपाल का आयोजन किया, भारी तादाद में लोग रहे मौजूद
चन्दौसी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेरोई हयातनगर में समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सद्भावना सप्ताह के तहत पीडीए चौपाल का आयोजन आयोजन शुक्रवार शाम 5:00 के करीब किया। विधानसभा अध्यक्ष उमेश चंद्र दिवाकर ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पार्टी की नीतियों व भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।