मंडला: सिमरिया में बच्चों में मिले चिकन पॉक्स के लक्षण, सीएमएचओ ने जांच के लिए भेजी टीम
Mandla, Mandla | Apr 1, 2026 सिमरिया में सात बच्चों में चिकन पॉक्स (छोटी माता) के लक्षण मिलने से हडक़ंप मच गया है। बुधवार को सुबह10 बजे से स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्राथमिक शाला के शिक्षक सूरज सिंह पंद्राम की सजगता से इस बीमारी का खुलासा हुआ। जिसके बाद जिला स्तर की स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया