चंदौसी: अकरौली में भाद्र पक्ष के नवमी को विशाल शोभायात्रा निकाली गई, थाना प्रभारी बोविंद कुमार ने कांटा फीता
बनियाठेर थाना क्षेत्र के अकरौली गांव में भाद्र पक्ष की नवमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। दोपहर करीब 2 बजे थाना प्रभारी बोविंद कुमार ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। योगेश कुमार मौर्य की अध्यक्षता में निकली शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, राम-लक्ष्मण-सीता समेत कई आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।