उज्जैन ग्रामीण: शनिचरी अमावस्या पर पुलिस की संवेदनशीलता: त्रिवेणी शनि मंदिर में बिछड़ा बालक परिवार से मिला, दिव्यांगों को दर्शन कराए
शनिचरी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था हेतु पुलिस का बल सतत ड्यूटीरत रहा। ड्यूटी के दौरान पुलिस द्वारा संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए एक बिछड़े हुए बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया, साथ ही एक दिव्यांग श्रद्धालु को सहज एवं सुगमतापूर्वक दर्शन कराए गए।