मेहदावल: कोठवा में पोखरे में डूबने से किशोर की मौत, गांव में मचा कोहराम
संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बेलहर कला कोठवा वार्ड नंबर-7 में शुक्रवार एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बेलहर कला कोठवा वार्ड