शनिवार शाम 4 बजे माधवगंज क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता विमल तारण के साथ एक बदमाश ने सड़क किनारे खड़े होने के दौरान मारपीट कर दी लगातार गाली गलौज करते हुए वह उनके साथ मारपीट करता रहा बताया गया कि एक दिन पहले विमलतारण और भाजपा के अन्य नेता के बीच किसी बात को लेकर बहस भी हुई थी विमल तरण वर्तमान दौर में भाजपा के नेताओं खिलाफ भी मुखर होकर बोलते रहे हैं।