अरेराज: हरसिद्धि थाने में नए थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने किया पदभार ग्रहण
हरसिद्धि थाना के नए थानेदार सुनील कुमार ने आज योगदान लिया है।प्रभार लेते ही पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार को थानाध्यक्ष ने टास्क दिया। शराब बेचने व पीने वाले की सूची उपलब्ध कराने को कहा। इलाके मे शराब नहीं बिकने के रणनीति पर काम शुरू हुआ। थानेदार सुनील कुमार शराब बरामदगी व कारोबारी के विरुद्ध कार्य करने मे माहिर है। जानकारी बुधवार की शाम 6 बजे मिली।