होशंगाबाद नगर: सोहागपुर: भाग्यश्री लाज में नवनियुक्त एल्डरमैन संतोष मीणा का सम्मान
भाग्यश्री लॉज स्थित कार्यालय में बुधवार को करीब 11 बजे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्मदापुरम नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमैन संतोष मीणा का स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संतोष मीणा को पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के बधाई दी।