बुरहानपुर शहर में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है रविवार को आलमगंज,कालाबाग क्षेत्र से करीब 15 से अधिक बच्चे डायरिया से पीड़ित होकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचे। जिसमें 10 बच्चों की हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल के भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार अब तक करीब 50 से अधिक डायरिया से पीड़ित मरीज शहर से अस्पताल है।