पलिया: पलिया कोतवाली पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक अभियुक्त को कस्बे से किया गिरफ्तार
पलिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया है।कि पुलिस टीम ने कस्बा क्षेत्र से बलराम पुत्र रामभरत निवासी मोहल्ला रंगरेजान तृतीय को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने 22. 50 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष किया पेश।