झांसी: झांसी पुलिस ने 1.75 करोड़ रुपये की गांजा खेप पकड़ी, तस्कर अगरबत्ती के बॉक्स में छिपाकर ले जा रहे थे, 4 गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Jun 15, 2026 झांसी की रक्सा थाना पुलिस और ANTF टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो ट्रकों से लगभग 350 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। झांसी SSP ने किया खुलासा।