प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों की गति को और सशक्त करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजयराज ने बुधवार को जनपद पंचायत कोलारस के ग्राम पंचायत गोराटीला के धर्मपुरा, बैरसिया,ग्रामों का भ्रमण कर आवासों का स्थल निरीक्षण किया।मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजयराज ने ग्राम धर्मपुरा में जनमन आवास लाभार्थियों से मुलाकात की।