नानपारा: रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी ने 45 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रूपईडीहा प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह एसएसबी की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के पिलर संख्या 751/11 के भारत नेपाल सीमा से 47 ग्राम स्मैक के साथ अनमोल निषाद पुत्र राजेंद्र निषाद उम्र 18 वर्ष निवासी गोडियन मोहल्ला रुपईडीहा को गिरफ्तार किया एनडीपीएस एक्ट धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के लिए रवाना किया गया।