नानपारा: डिहवा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बस और कार में टक्कर, चार लोग हुए घायल, इलाज जारी
मटेरा थाना क्षेत्र के डिहवा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई हादसे में चार लोग घायल हो गए बस बहराइच की तरफ से आ रही थी वही कार नानपारा की तरफ से आ रही थी दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए सूचना पर पहुंची मटेरा पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की पुलिस जांच कर रही है।