नानपारा: रूपईडीहा में डीजी फायर ने लैंड पोर्ट अथॉरिटी का दौरा किया, संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक फायर आदित्य मिश्रा ने लैंड पोर्ट अथॉरिटी का दौरा किया इसमें भारत और नेपाल के समस्त वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इंडो नेपाल सीमा पर समन्वय स्थापित करने समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से स्थिति का की जानकारी ली लैंड पोर्ट की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया तथा सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।