पिपरा: कोकरो गांव कि 46 वर्षीय महिला अनीता देवी की हुई संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Pipra, Palamu | Jun 19, 2026 हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ढकचा पंचायत के कोकरो गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतका की पहचान प्रमोद बैठा की 46 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद अनीता देवी ने कथित तौर पर कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया।