मोतिहारी: तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से एक बाइक सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत
पहाड़पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मलदहिया गांव निवासी मनोज सिंह की तेज आंधी के दौरान बरगद का पेड़ गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना सिसवा रेलवे लाइन के समीप की बताई जा रही है। बताया जाता है कि बारिश और तेज आंधी से बचने के लिए मनोज सिंह पेड़ के नीचे खड़े थे,तभी अचानक विशाल बरगद का पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना