शाहजहांपुर: पुलिस अधीक्षक ने थाना कांट का किया औचक निरीक्षण, संबंधित को दिए खास दिशा निर्देश
दरअसल पुलिस अधीक्षक ने थाना कांट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की समस्त व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस मौके पर अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं अद्यतन स्थिति का निरीक्षण किया गया। रजिस्टरों की प्रविष्टियों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता की जांच की गई।