जसवंतनगर: जसवंतनगर ईदगाह मस्जिद में ईद-उल-अजहा पर अदा की गई नमाज, नमाजियों ने अमन-चैन की दुआ की
ईदगाह मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। इमाम हाफिज शमीउद्दीन फारूकी ने गुरुवार सुबह 7:30 बजे नमाज पढ़ाई और देश में अमन-चैन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाजियों ने गले मिलकर मुबारकबाद दी। सुरक्षा के लिए उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह और थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस बल के साथ पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार व ईओ श्याम रहे।