चन्द्रपुरा: सोहराय परब महोत्सव की सफलता हेतु बांधडीह में बैठक आयोजित
सोहराय अखड़ा मंच दुगदा समिति की बैठक बांधडीह में रविवार को 5 बजे सोहराय महोत्सव की सफलता को लेकर की गई। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सोनू कुमार महतो ने की। यहां सोहराय महोत्सव 4 नवंबर को बांधडीह स्थित जाहेरथान परिसर में मनाने एवं महोत्सव की सफलता को लेकर आयोजन एवं व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। समिति के कुलदीप कुमार महतो