सतलुज नदी में गिरी कार बरामद, चालक का शव मिला
लुहरी–सुन्नी मार्ग पर सतलुज नदी में गिरी कार को एनडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। वाहन से चालक का शव भी बरामद हुआ है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
Mandi, Mandi | Jun 16, 2026