छोटीसादड़ी: जलोदिया से केलूखेड़ा जाने वाली 6 किलोमीटर की सड़क बनी 'मुसीबत का रास्ता', गड्ढों से 20 मिनट का सफर जोखिम भरा
छोटीसादड़ी। जलोदिया से केलूखेड़ा जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली की हद पार कर चुका है। करीब 6 किलोमीटर लंबे इस रास्ते पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं, जिससे यहां से गुजरना लोगों के लिए जोखिमभरा बन गया है। हालात यह हैं कि पहले जहां यह सफर कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाता था, अब इसमें 20 मिनट से अधिक समय लग रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति