मोतिहारी: संतपुर गाँव के पास बाइक की ठोकर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत
मोतिहारी के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत संतपुर गाँव के पास बाइक की ठोकर से घायल लखिन्द्र राय की मौत हो गयी। उसका इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था। बताया जाता है कि लखिन्द्र सड़क पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाही बरतते हुए ठोकर मार दी। परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में ले गए जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।