लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पुरी तरह तैयार है। इसबार भाजपा बिहार के 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उक्त बातें भाजपा के पूर्व मंत्री शहनवाज हुसैन ने परिसदन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही। वह पूर्वी चम्पारण लोकसभा के भावी उम्मीद्वार का फीडबैक लेने ऑब्जर्वर बनकर मोतिहारी आए थे।