पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना क्षेत्र के मखनियाकुआं में बिजली के पोल में भीषण आग, दो बाइक जलकर खाक
पीरबहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत मखनियाकुआं में सोमवार सुबह शॉर्ट-सर्किट के कारण एक बिजली पोल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने तारों को चपेट में ले लिया, जिससे पास खड़ी दो मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गईं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और एहतियातन आसपास के घरों व हॉस्टलों को खाली कराया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम और दमकल