चैनपुर: रामपुर गोलीकांड: 17 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गोलीकांड में 17 नामजद जबकि 25 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम कई इलाकों में छापेमारी कर रही है जबकि इलाके में क्यूआरटी को तैनात किया गया है। बताते चले कि शनिवार को रामपुर में जमीन विवाद में एक विधवा महिला के घर को गिरा दिया गया था। इस दौरान दबंगों ने फायरिंग भी की थी।