सहारनपुर: सहारनपुर में यूपी ATS ने मुफ्ती जाकिर को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान के लोगों से संपर्क के आरोप
सहारनपुर के शहरी इलाके से मुफ्ती जाकिर नामक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (ATS) ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि वह पाकिस्तान के कुछ लोगों के संपर्क में था और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री शेयर करता था, जिससे सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका थी।