हनुमानगढ़: मलसीसर प्रकरण में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार, सरकारी कर्मचारी भी शामिल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
भादरा थाना क्षेत्र के गांव मलसीसर में बस में टिकट मांगने को लेकर शुरू हुए विवाद में बालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में भादरा थाना पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बस में हुए मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने गांव के बस स्टैंड पर बस रुकवाकर बालक को नीचे उतारा और लोहे की रॉड, थप्पड़ों व मुक्कों से बेरहमी से हमला कर दिया था।