अजीतमल: हत्या के प्रयास में वांछित टड़वा बिकू निवासी आरोपी को पुलिस ने गांव के बाहर बने गेट के पास से किया गिरफ्तार
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को रविवार को शाम 4 बजे बड़ी सफलता हाथ लगी, जब अटसू चौकी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुद्ध प्रिय उर्फ लिटिल पुत्र लक्ष्मी न