संदेश: संदेश प्रखंड मुख्यालय स्थित कारगिल शहीद भवन में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बैठक किया
आगामी लोकसभा चुनाव को ले इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता कन्वेंशन संदेश प्रखंड मुख्यालय स्थित कारगिल शहीद विद्या भवन में किया गया। कन्वेंशन में इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को चुनाव जिताने का संकल्प लिया गया। मौके पर संदेश विधायक के किरण देवी पूर्व विधायक अरुण यादव, दीपू राणावत सहित कई थे।