गुमला: गुमला समाहरणालय में बड़ा हादसा : जर्जर भवन का हिस्सा भरभराकर गिरा, दहशत में कर्मचारी और आमजन
Gumla, Gumla | Jun 24, 2026 गुमला के पुराने समाहरणालय परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जर्जर भवन का एक हिस्सा अचानक भरभराकर जमीन पर ढह गया। तेज आवाज के साथ भवन गिरते ही पूरे परिसर में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि घटना के समय मलबे की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सोलर प्लेट की चोरी होने की भी चर्चा है।