बेरमो: कथारा में छापेमारी अभियान के दौरान 3 टन कोयला हुआ बरामद, 5 बाइकों को किया गया क्षतिग्रस्त
Bermo, Bokaro | Apr 3, 2024 सीसीएल कथारा क्षेत्र एवं जारंगडीह के सुरक्षाकर्मियों ने संयुक्त रूप से जारंगडीह साइडिंग एवं मनसा नगर बाईपास रोड के किनारे कोयला चोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। पेट्रोलिंग टीम को अपनी ओर आता देख कोयला चोर मौके से भाग निकला। वहीं कोयला ढोने के उपयोग में आने वाली 5 बाइकों को जब्त कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया गया।