भिवानी: लठिया वाली जोहड़ी पर कांग्रेस नेता अशोक कादियान ने पत्रकार वार्ता कर दी हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा की जानकारी
पत्रकार वार्ता में हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा की जानकारी देते हुए हरियाणा कांग्रेस सेवा दल के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कादियान ने कहा कि इस यात्रा का एक चरण पूर्ण हो चुका है तथा दूसरा चरण 31 जुलाई से शुरू होगा। जिसके तहत सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा 3 अगस्त को बवानीखेड़ा पहुंचेंगे तथा जनता को संबोधित करेंगे।