सीतापुर: रमकुंडी गांव में घर के विवाद के बाद महिला ने डीजल डालकर आत्मदाह किया, हुई मौत
जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के रमकुंडी गांव में रहने वाली एक महिला ने घर में हुए विवाद के बाद खुद को डीजल डालकर आग लगा ली जलती हुई महिला को बचाने के प्रयास में परिवार के दो लोग भी झुलस गए थे गंभीर रूप से जल जाने के कारण महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी मामले में मृतक महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है।