सेवराई: शादियाबाद में फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 7 लोगों को दुकानदारों ने पकड़ा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
गाजीपुर के शादियाबाद में फर्जी जीएसटी और इनकम टैक्स टीम की वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस पूरे घटनाक्रम में कुल 7 आरोपियों को दुकानदारों नें पकड़ा और पुलिस को सूचना दी इस दौरान सरगना सरस गुप्ता मौके से फरार हो गया था। वहीं पुलिस मौके से सात लोगों को अभी रक्षा में ले गई और पूछताछ की जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।