वारिसनगर: वारिसनगर थाना क्षेत्र के लखनपट्टी गांव में आग लगने से दो दर्जन से अधिक घर राख हो गए, लाखों का नुकसान हुआ
वारिसनगर थाना क्षेत्र के लखन पट्टी गांव गुरुवार की देर संध्या 7 बजे आग लगने की घटना में दो दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। आग लगने की इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उनका प्रयास तेजी से फैल रही आज के सामने नाकाम साबित हो रहा था।