वारिसनगर: कुसैया गांव में CSP संचालक से लूट के दौरान अपराधियों ने पूर्व मुखिया को गोली मारी, अस्पताल में इलाज जारी
गुरुवार की देर संध्या करीब 6 से 7 बजे के बीच वारिसनगर थाना क्षेत्र के कुसैया गांव में सीएसपी संचालक से रूपये लूट कर भाग रहे बदमाशों ने पूर्व मुखिया को गोली मारकर जख्मी कर दिया । जख़्मी की पहचान कुसैया पंचायत के पूर्व मुखिया देबू राय के रूप में हुई है । घटना के बाद आनन फ़ानन में जख़्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।