बांका: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच प्रधान जिला जज साइकिल से कोर्ट पहुंचे, दिया संदेश
Banka, Banka | May 14, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से प्रेरित होकर बांका के प्रधान जिला जज सत्य भूषण आर्य ने स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देते हुए एक सराहनीय पहल की। गुरुवार सुबह लगभग 10:00 बजे वे अपने आवास से साइकिल चलाकर बांका सिविल कोर्ट पहुंचे। इस दौरान बांका सिविल कोर्ट के फैमिली जज धर्मेंद्र झा सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मी भी साइकिल से कोर्ट पहुंचे।