दतिया नगर: शहर में शादी समारोहों की धूम से यातायात व्यवस्था चरमराई, कई जगहों पर लगा जाम
शनिवार को नगर में शादी समारोह की धूम रही एक तरफ जहां शादी समारोह में शामिल लोग शादी में शिरकत कर खुशी के पल महसूस करते हुए नजर आए वहीं दूसरी तरफ नगर की सामान्य नागरिक जो सड़कों और बाजारों से निकल रहे थे उन्हें जाम से जुड़ना पड़ा शादी समारोह की धूम के बीच तृतीय नगर के झांसी चुंगी बाईपास कोतवाली के पास एवं सेवड़ा चुंगी आदि स्थानों पर जाम लगे रहे.